पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिंदों की प्यास बुझाना सैनिक की दिनचर्या

परिंदों की प्यास बुझाना सैनिक की दिनचर्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी में कुछ राहगीरों की प्यास बुझाता है तो कोई जानवर और परिंदों की प्यास बुझाने के लिए अपना समय देता है। कलेक्टोरेट परिसर में लगे पेड़ों पर कई सकोरे टांगे गए हैं जिनमें रोजाना पानी भरा जाता है। डयूटी समय से 10 मिनट पहले जाकर यह काम यहां डयूटी करने वाले होमगार्ड सैनिक राजू राय करते हैं।

राजू डयूटी पर पहुंचते ही सबसे पहले डिब्बों में पानी लेकर आते हंै और सकोरे भरने में लग जाते हैं। सैनिक राजू ने बताया पूरे वैशाख मास व गर्मी की शुरूआत होते ही सकोरे में पानी भरना हमारा काम है, इसे हम अपनी ड्यूटी ही समझते हैं। उन्होंने बताया परिंदों की प्यास बुझाने में मुझे आनंद की अनुभूति होती है।

परिंदों के सकोरे भरते सैनिक राजू राय

खबरें और भी हैं...