शराब के नशे अस्पताल में घुसा युवक, गार्डों ने पुलिस चौकी में बैठाया
दमोह | रविवार दोपहर एक युवक शराब के नशे में जिला अस्पताल के अंदर घुस गया। महिला वार्ड की ओर जाते समय शराबी को मौजूद महिला गार्ड ने रोका तो वह हंगामा करने लगा जिसे पुरूष गार्डों की मदद से अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस चौकी लाकर बैठाया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ ने शराबी युवक ने अपना नाम देवी सिंह निवासी बजरिया वार्ड बताया। उसने बताया कि वह अपने परिचित के मरीज को देखने आया था अंदर जा रहा था तभी उसे बाहर निकाल दिया।