भूमिपूजन में जा रहे दो बाइक सवार भिड़ें, भर्ती
दमोह | किल्लाई गांव के पास बाइकों की भिड़त में दो व्यक्ति घायल हो गए जिन्हें भर्ती कराया गया। जानकारी अनुसार तेजगढ़ खुर्द निवासी दयाल पिता फूल सिं 55 एवं पूरन पिता पंचम लोधी 60 बाइक से सतधरू परियोजना भूूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे तभी किल्लाई गांव के पास दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों को चोंटे आई हैं। वहीं दूसरी घटना में हटा थाना क्षेत्र के रसीलपुर निवासी गोविंद पिता बाबूलाल अहिरवार 35 को चोटें आई हैं।