विकासखंड स्तरीय विभागीय परिवेदना निवारण शिविर आज
विकासखंड स्तरीय विभागीय परिवेदना निवारण शिविर आज
भास्कर संवाददाता| दमोह
कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा के निर्देशानुसार विभागीय अमले को समस्याओं के निराकरण के लिए निर्णय लिया है कि विभागीय अमले तथा शिक्षकों, कर्मचारियों आदि की समस्याओं के निराकरण के लिए सीईओ जिला पंचायत के नेतृत्व में 18 मई को शिक्षा विभाग के अधीन समस्त विकास खण्डों के मुख्यालय पर परिवेदना निवारण शिविर का आयोजन किया गया है।
प्रत्येक विकास खण्ड मुख्यालय पर शिविर का आयोजन विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में विकास खण्ड स्तरीय उत्कृष्ट उमा विद्यालय में सुबह 10.30 बजे से 5.30 तक आयोजित होगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया इस शिविर में शिक्षा विभाग के अधीन सभी संस्थाओं के तृतीय तथा चर्तुथ वर्ग के शासकीय कर्मचारी, सहायक अध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक, सहायक शिक्षक , शिक्षक व्याख्याता, प्राचार्य तथा अन्य विभागीय अमला अपनी समस्या के हल के लिए उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला स्तरीय समिति की बैठक 18को: दमोह। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति के लिए प्रकाशित अंनतिम सूची में प्राप्त आपत्तियों का निराकरण करने के लिए जिला स्तरीय निराकरण समिति की बैठक 18 मई को सुबह 11बजे से आयोजित की गई है।