- Hindi News
- National
- उपलब्धि...प्रदेश में अव्वल आने पर ब्राह्मण समाज ने आकांक्षा का स्वागत किया
उपलब्धि...प्रदेश में अव्वल आने पर ब्राह्मण समाज ने आकांक्षा का स्वागत किया
दमोह| प्रदेश में हाल ही में घोषित हुए हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणामों में दमोह की फुटेरा वार्ड निवासी भरत शर्मा की पुत्री आकांक्षा शर्मा ने कक्षा 12वीं में प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान पाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में सम्मानित किया। वहीं आकांक्षा शर्मा के दमोह आगमन पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर पुरस्कृत छात्रा की भव्य आगवानी की और फूल माला पुष्प गुच्छ भेंट कर समाज की तरफ से सम्मान पत्र देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं. मुकेश पांडे ने कहा कि आकांक्षा शर्मा समाज की होनहार बेटी है उसने प्रदेश में समाज का नाम गौरवांवित किया है। इस दौरान अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र चौबे, सीबीआई लोक अभियोजक पवन पाठक, मुकेश पांडे, स्वामी अशोक तिवारी, नीतेश तिवारी, अमित शर्मा, मनीष नगायच, अर्पित पांडे सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों की मौजूदगी रही।
समर कैंप... नि:शुल्क समर कैंप में अभ्यास कर रहे बच्चे
दमोह। शासकीय एक्सीलेंस स्कूल के पीछे नि:शुल्क समर कैंप में रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे पहुंचकर नृत्य का अभ्यास कर रहे हैं। राजा डांस ग्रुप द्वारा बच्चों को अभ्यास कराया जा रहा है। सुबह से हर उम्र के बालक बालिकाएं यहां पहुंचकर नृत्य की विद्याएं सीख रहे हैं।
संस्था... रंगारंग प्रस्तुति के साथ शिविर का समापन
दमोह| डीपीएसजी के तत्वाधान में आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्म कालीन शिविर का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ.सुधा मलैया रहीं। सूफी गायन मेरे हाल द मरहम ने तालियां बटोरी वहीं। बच्चों ने चंदा चमके गीत पर प्रस्तुति दी। समूह गिटार वादन एवं गायन ने दर्शकों को झूमने पर, तो फ्यूजन डांस गलती से मिसटेक ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। भारतीय वाद्य, तबला, हारमोनियम, की जुगल बंदी को सराहा गया। समूह गीत इक दिन बिक जाएगा ने भी वाह-वाही लूटी। मार्शल आर्ट के प्रदर्शन पर दर्शक दंग रह गए।
उपलब्धि ... जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर कल्पना लोधी ने ग्राम का नाम रोशन किया
रनेह| हायर सेकेंडरी और हाईस्कूल के घोषित परीक्षा परिणामों में शाला के छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंकों से सफलता प्राप्त की। वहीं हायर सेकेण्डरी कक्षा बारहवीं की छात्रा कल्पना लोधी ने जिले में कला संकाय से 500 में से 450 अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं विद्यालय में प्रथम स्थान पाया। द्वितीय स्थान प्राची परिहार 439 अंक एवं तीसरा स्थान विज्ञान संकाय से लोकेंद्र पाठक 439 अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान पूर्णिका नगायच 500 में से 471 अंक, द्वितीय स्थान समीक्षा राजोरिया 469 अंक, तीसरा स्थान रचना पटेल 464 अंक प्राप्त किए। कक्षा बारहवीं में शाला का परीक्षा परिणाम कला संकाय 78प्रतिशत, वहीं विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम 100प्रतिशत रहा। साथ ही कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 97प्रतिशत रहा। गत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष का परीक्षा परिणाम अधिक रहा। संतोषजनक आए परीक्षा परिणाम से अभिभावकों में हर्ष व्याप्त है।
उपलब्धि...मुस्कान जैन को मिले 94.6 अंक, वंदना अहिरवार ने गणित में 100 में से 100 अंक किए प्राप्त
तेंदूखेड़ा| नगर की मुस्कान पिता प्रकाश जैन ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 500 में से 473 अंक प्राप्त कर 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार का गौरव बढ़ाया है। साथ ही नगर की वंदना पिता हलके भाई अहिरवार शिक्षक ने 500 में से 462 अंक प्राप्त कर नगर की समाज का गौरव बढ़ाया है। वंदना ने गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। हैरानी की बात है कि वंदना दोनों हाथों से लिखना जानती है। अगर एक हाथ से लिखकर थक जाती है तो दूसरे हाथ से लिखने लगती है। राईटिंग में अंतर भी नहीं आता है। इसके अलावा तेजगढ़ में अंकित कोष्टी पिता राजू कोष्टी ने कक्षा 12 बी में 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
मुस्कान जैन
वंदना अहिरवार
मांग ...छठवें वेतनमान की विसंगति को लेकर ज्ञापन सौंपा
दमोह| पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण शासकीय अध्यापक शिक्षक संघ मप्र के प्रांताध्यक्ष मनोज पांडे, प्रांतीय सचिव विसंंभर गर्ग, सत्येन्द्र सिंह, डॉ मोहम्मद आरिफ, हेमंत दुबे, पवन अहिरवार, प्रमेंद्र वैद्य एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मांग की गई कि शीघ्र छठवें वेतनमान की विसंगितयों का निराकरण कर वर्ष 2006 एवं बाद के अध्यापक संविदा के कर्मचारियों का संशोधित गणना पत्रक जारी किया जाए।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स
इस कॉलम के लिए  के सम्माननीय पाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं।
हमारा ई-मेल आईडी है s.mourya@dbcorp.in और वाट्सएप नंबर है 9977001072