पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शनिदेव का तेल, उड़द, तिल से अिभषेक और आरती करके भक्तों ने मनाई जयंती

शनिदेव का तेल, उड़द, तिल से अिभषेक और आरती करके भक्तों ने मनाई जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार को शनि जयंती पर मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। सुबह से देर रात तक मंदिरों में आयोजनों का दौर चला। भक्तों ने न्याय के देवता का विधि विधान से अभिषेक पूजन किया और महाआरती की। शाम के समय भंडारा प्रसाद वितरण हुआ।

जटाशंकर धाम स्थित शनिधाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर तेल से अभिषेक किया, दीप जलाकर आरती की। वहीं लोको शनि मंदिर में महाआरती का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। फुटेरा तालाब के पास स्थित शनि मंदिर, किल्लाई नाका के पास सहित सभी शनि मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। उधर एसपीएम नगर में शिव शनि हनुमान मंदिर में अभिषेक पूजन आरती भंडारा हुआ।

आज मनेगी केवट जयंती

तेंदूखेड़ा। बुधवार को धूमधाम से केबट जयंती मनाई जाएगी। आयोजक समिति के रामकुमार केबट ने बताया है कि 16 मई को भगवान रामचंद्र जी की झांकी सजाकर नगर मंे शाम 4 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगीं। शोभा यात्रा का शुभारंभ वाार्ड नंबर2 शिव मंदिर जी से किया जाएगा। शोभा यात्रा के समापन के बाद प्रसाद वितरण होगा। इष्टमित्रों सहित शोभा यात्रा मंे शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है।

शनि देवता की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।

मूर्ति का अनावरण एवं अभिषेक पूजन किया गया

पथरिया। शनि अमावस्या के शुभ अवसर पर नगर के शनि देव धाम में नवनिर्मित शनि देव जी की मूर्ति का बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया एवं महंत गोपाल महाराज कुशपुरीमहराज द्वारा अनावरण एवं अभिषेक किया गया। इस मौकेक पर मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा सुबह से ही भगवान शनिदेव के दर्शनों के लिए भी भीड़ उमड़ी। लोग हाथ में तेल, उड़द, तिल, भगवान शनि देव जी की पूजन अर्चन करते हुए शनि मंत्र का उपचार एवं सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।

खबरें और भी हैं...