पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनप्रतिनिधियों और और अधिकारियों से मिन्नत के बाद जब बात नहीं बनी तो

जनप्रतिनिधियों और और अधिकारियों से मिन्नत के बाद जब बात नहीं बनी तो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | हटा/ दमोह।

हटा क्षेत्र के चिरौल तिराहा पर पिछले कई दिनों से हो रहे भीषण हादसों को रोकने के लिए हटा के कुछ जागरूक लोगों ने पहले जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई उसके बाद शासन प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए हाथ जोड़कर मिन्नतें की। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया तो आपसी सहयोग से मिलकर तीन स्पीड ब्रेकर स्वयं जनभागीदारी से बना डाले।

पिछले 15 दिनों में लगभग 8 से 10 दुर्घटनाएं इस तिराहा पर घटित हुई हैं। जिसमें एक पिता पुत्र की मौत हो गई। सोमवार को एक दूल्हा दुल्हन मौत के मुंह में जाते जाते बचे। क्षेत्र वासियों ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाया कि चिरौल तिराहा पर वाहनों की भागदौड़ कॉलेज और तहसील होने के कारण कुछ ज्यादा ही रहती है।

जबकि इस समय मंडी में खरीदी चल रही है जिससे आवागमन कुछ ज्यादा ही रहता है और अंधा मोड़ होने की वजह से जब तक आमने सामने वाहन नहीं आ जाते दूसरी तरफ से क्या आ रहा है। दिखता तक नही है प्रतीक्षालय भी गलत दिशा में बना हुआ है जो दमोह हटा रोड पर होना चाहिए वो तिराहा पर ही बटियागढ़ मार्ग पर बना हुआ है जिसके कारण दूसरी तरफ के वाहन दिखाई ही नहीं पड़ते हैं। अनावश्यक रेसिंग को रोकने तीनों तरफ से स्पीड ब्रेकर बना दिए जाएं ऐसा विचार जब जागरूक युवाओं के मन मे आया। लेकिन राजनीतिक उदासीनता एवं प्रशासन की अनदेखी के कारण जब सड़क निर्माण कंपनी आरडीसी एवं ठेकेदार दिलीप बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बार बार मांग के बावजूद स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए तो नगर के समाजसेवियों ने आपस में सलाह कर स्पीड ब्रेकर बनाने का काम हाथ में लिया एवं जन सहयोग से मंगलवार को सुबह 10 बजे स्पीकर बनाने का काम शुरू कर दिया और लगभग 4 घंटे में तीन स्पीड ब्रेकर बना दिए।

इस कार्य में ठेकेदार द्वारा गिट्टी डामर का मटेरियल उपलब्ध कराया गया। वहीं समाजसेवियों ने जन सहयोग से इन स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया गया। इस कार्य में संजू शर्मा, हरिराम पांडे कमलेश गौतम, अजीत अवस्थी प्रशांत चौरसिया, जगदीश ब्यास, चौरसिया कंचन चौरसिया, अंचल जैन, संजीव चौरसिया, शिवाय अग्रवाल, बंटी सुहाने अन्य लोगों का सहयोग रहा।

चिरौल तिराहे पर सड़क हादसे न हों इसलिए जागरूक नागरिकों ने चार घंटे में खुद ही बना डाले 3 स्पीड ब्रेकर

दमोह। जन सहयोग से सड़क पर बनाए गए ब्रेकर।

खबरें और भी हैं...