जिले के अलग-अलग थानों में मारपीट के 7 मामले दर्ज
जिले के अलग-अलग थानों में मारपीट के 7 मामले दर्ज
भास्कर संवाददाता|दमोह
जिले के अलग अलग पुलिस थानों में मारपीट के सात मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार बटियागढ़ थाना में गढ़ोलाखाड़े निवासी गोपीबाई पति फेरन लोधी 50 ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अनरथ लोधी ने जमीन के विवाद पर से मारपीट कर दी। वहीं दूसरे पक्ष के रामसखी लोधी 22 ने रिपोर्ट की है कि नन्नेभाई व अन्य एक ने मारपीट की।
पथरिया थाना में मोहनपुर निवासी मुन्नालाल काछी 36 ने रिपोर्ट की है कि रघुनाथ काछी ने कुआं में ईंट लगाने के विवाद पर से मारपीट कर दी। रजपुरा थाना में सगोनी जूना निवासी दरबारी यादव ने रिपोर्ट की है कि सीताराम यादव व अन्य दो ने बंटवारा पर से मारपीट कर चोट पहुंचाई। बटियागढ़ थाना में लखन अहिरवार ने रिपोर्ट की है कि आशिफ खान व अन्य दो ने लात घूंसों से मारपीट कर दी।
देहात थाना में रायपुर निवासी चतुर्भुज अहिरवार ने रिपोर्ट की है कि घंसू उर्फ घनश्याम ने उधारी के पैसा मांगने पर से डंडा से मारपीट कर दी। कोतवाली थाना में नजमा खान ने रिपोर्ट की है कि रहूप खान व अन्य दो ने लात घूंसों से मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।