अनिश्चित कालीन कलमबंद हड़ताल की सूचना दी
अनिश्चित कालीन कलमबंद हड़ताल की सूचना दी
दमोह। पथरिया ब्लाक के ग्राम रोजगार सहायकों ने मंगलवार को जनपद सीईओ को ज्ञापन सौंपकर 16 मई से अनिश्चित कालीन कलमबंद हड़ताल करने की सूचना दी है। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश संगठन के आव्हान पर नियमितीकरण की मांग को लेकर सामूहिक रूप से हड़ताल पर जाकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान रोजगार सहायकों की उपस्थिति रही।