सतधरू जलाशय भू अधिग्रहण पर अनियमितताएं, लोगों ने ज्ञापन सौंपा
भारतीय किसान संघ द्वारा मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टोरेट में ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि सतधरू जलाशय के निर्माण के लिए किसानों को निजी भूमि का अधिग्रहण की जा रही जमीन के बदले जमीन दी जाए।
सिंचित जमीन को असिंचित की दर पर भुगतान कियास जा रहा है भूमि की दर क्रय कर भुगतान कराया जाए।
भूमि पर कुआं मकान टयूबबेल, बंधान, पेड़ों को अधिग्रहण में नहीं माना जा रहा हे जिसका मूल्यांकन कराया जाने आदि मांगों पर 15 दिन में कार्रवाई की मांग की गई है अन्यथा की स्थिति में धरना आंदोलन की चेतावनी दी गई है।