डीजे बजाने के विवाद पर चली चाकू, दो घायल
डीजे बजाने के विवाद पर चली चाकू, दो घायल
भास्कर संवाददाता | दमोह
देहात थाना क्षेत्र में डीजे बजाने के विवाद पर चाकू चलने से दो युवक घायल हो गए। घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है। जानकारी अनुसार गोविंदा उर्फ भूरे पिता उत्तम यादव 18 निवासी परसराम टेकरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि भरोसी रजक व अन्य एक ने लाठी चाकू से मारपीट कर दी। वहीं प्रकाश पिता हज्जू रजक 42 ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि भूरा उर्फ गोविंदा यादव व अन्य एक ने डीजे बजाने के विवाद पर से एक राय होकर पत्थर फेंकर मारे और चाकू मारकर चोट पहुंचाई। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।