सड़क के दोनों ओर फुटकर सब्जी विक्रेताओं को जल्द ही एक सुव्यवस्थित जगह उपलब्ध कराई जाएगी। इन दुकानदारों के लिए कचौरा बाजार में हाकर्स जोन बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। ठेकेदार द्वारा नगर पालिका को 30 जून तक दोनाें ब्लॉकों के काम पूर्ण करने का आश्वासन दिया है।
अधिकारियों का कहना है कि जुलाई माह तक हर हाल में सब्जी विक्रेताओं को यहां पर शिफ्ट कर दिया जाएगा ताकि उन्हें बारिश में खुले आसमान के नीचे न बैठना पड़े। गौरतलब है कि शहर की मुख्य सड़कों के दोनों ओर सब्जी विक्रेता दुकानें लगाकर बैठते हैं, जिससे सड़कों पर दिन भर जाम के हालात बने रहते हैं। सबसे ज्यादा समस्या रविवार को बाजार के दिन होती है, क्योंकि दुकानों के कारण 80 फीट चौड़ी सड़क मात्र 40 फीट की रह जाती है। इन सभी दुकानदारों को हाकर्स जोन में शिफ्ट होने के बाद सड़कों पर लगने वाले जाम की समस्या से काफी हद तक अंकुश लग जाएगा। दूसरी ओर हाकर्स जोन बनने के बाद सब्जी विक्रेताओं को गर्मी में तेज धूप व बारिश में पानी गिरने की समस्या से भी राहत मिलेगी। अभी तक इन सभी दुकानदारों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ता है। यहां पर सब्जी खरीदने आने वाले लोगों को पार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी। वहीं दूसरी ओ चारों कोनों पर महिलाओं पुरूषों के लिए अलग-अलग टायलेट बाथरूम की सुविधा रहेगी।
कचौरा बाजार में बन रहे हाकर्स जोन में 240 फुटकर सब्जी दुकानदारों को जल्द ही किया जाएगा शिफ्ट
दमोह। कचौरा बाजार में फुटकर सब्जी विक्रेताओं के लिए हाकर्स जोन का काम जोरों पर चल रहा है।
अब सब्जी रखने नहीं होगी परेशानी
हाकर्स जोन में सबसे नीचे भूतल पर 240 दुकानदारों को जगह उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक दुकानदार को 6 बाई 8 की जगह उपलब्ध कराई जाएगी। अलग-अलग दुकानों में शटर लगाए जाएंगे, जिसमें दुकान बंद करने के बाद दुकानदार अपना सामान रख सकेंगे, वहीं दुकान के उपर बने चबूतरे पर बैठकर सब्जी बेंचेंगे। जिससे लोगों को एक ही जगह सभी तरह की सब्जियां आसानी से मिलेंगीं। अभी तक सब्जी विक्रेताओं को दुकान बंद करने के बाद बची हुई सब्जी घर ले जाना पड़ती थी
कामर्शियल कांपलेक्स खटाई में
हाकर्स जोन के दूसरी मंजिल पर नगर पालिका द्वारा शापिंग कांपलेक्स व उसके उपर कामर्शियल व अन्य व्यवसायिक कार्यों के लिए बड़े-बड़े हाल बनाए जाने की भी योजना थी, लेकिन बजट की कमी के चलते यह योजना खटाई में पड़ गई है। हालांकि सब्जी विक्रेताओं की परेशानी व यातायात व्यवस्था को देखते हुए केवल हाकर्स जोन ही बनाया जा रहा है।
जुलाई में दुकानें हो जाएंगी शिफ्ट
Ãहाकर्स जोन का 70 फीसदी काम कंपलीट हो गया है। शेष काम उेढ़ से दो माह में पूरा हो जाएगा। हमारा प्रयास है कि जुलाई माह में ही सभी सब्जी विक्रेताओं को यहां शिफ्ट करा दिया जाए ताकि उन्हें बारिश में न भीगना पड़े। - कपिल खरे, सीएमओ