पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस विभाग का होगा अपना पेट्रोल पंप, जल्द खुलेगा कार्यालय

पुलिस विभाग का होगा अपना पेट्रोल पंप, जल्द खुलेगा कार्यालय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस विभाग का अपना पेट्रोल पंप होगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर इंडियन ऑयल द्वारा पेट्रोल पंप खोलने के लिए काम प्रारंभ कर दिया गया है। ऐसा होने से जिले के अंदर पुलिस विभाग का अब अपना पेट्रोल पंप है। एजेंसी ने मौके पर काम प्रारंभ कर दिया है।

पोस्ट ऑफिस कार्यालय के सामने स्थित पार्क के पेड़ों को काटा गया है और खुदाई चालू की गई। रविवार को यहां तीन टैंकर भी पहुंच गए हैं। जिन्हें जमीन के अंदर रखवाने का काम शुरू हो गया है। संभवता यह काम पूरा होने में करीब 5 माह का समय लेगा। इससे करीब डेढ़ साल पहले तत्कालीन एसपी तिलक सिंह ने पुलिस मुख्यालय के आदेश पर पेट्रोल पंप के लिए पोस्ट आॅफिस के सामने स्थित पार्क की जगह का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। जिसकी भोपाल मुख्यालय से मंजूरी दी गई है। दमोह में पुलिस विभाग के लिए पेट्रोल पंप बनाकर देने का काम इंडियन ऑइल कंपनी को दिया गया है। कंपनी के स्टाफ ने पंप बनाने के लिए मोके पर काम भी प्रारंभ करा दिया है। जो प्रस्ताव भेजा गया था, उसमें कहा गया था कि पुलिस पुलिस कंट्रोल रूम के बाजू में पेट्रोल पंप खोलने के लिए पर्याप्त जमीन है। जिस पर मुख्यालय से मंजूरी दे दी गई। जिले में पुलिस विभाग के पास करीब सौ चार पहिया और 50 से अधिक दो पहिए वाहन हैं। एक अनुमान के मुताबिक महीने में दो से ढा़ई लाख लीटर पेट्रोल व डीजल की खपत है। पंप खुल जाने के बाद से पुलिस विभाग ही इस पंप का संचालन करेगी। पेट्रोल और डीजल इसी पंप से पुलिस लेगी और बाजार में ज्यादा दाम देने से बच जाएगी। एसपी विवेक अग्रवाल का कहना है कि पंप स्थापित होने का आदेश बहुत पहले जारी हो गया था।

अच्छी खबर

पोस्ट ऑफिस के सामने खुलेगा पंप, 5 माह में तैयार हो सकता है पंप, तीन टैंकर भी आए

दमोह। निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर लगाने के लिए आए टेंकर।

पहले आर्ट ऑफ लिविंग के लिए मिला था पार्क

दरअसल मिशन ग्रीन की ओर से जिला जेल के सामने जिस जगह पर पंप स्थापित किया जा रहा है, वहां पर पहले आर्ट ऑफ लिविंग को पार्क तैयार के लिए हेडओवर किया गया था। यहां पर पेड़ भी तैयार हो गए थे, मगर बीच में पेट्रोल पंप बनाने को लेकर आदेश आने से पेड़ों को हटाया जा रहा है। बताया जाता है कि जो एजेंसी पंप स्थापित करने जा रहे हैं, वह इन पेड़ों को दूसरी जगह शिफ्ट कर रही है, लेकिन मौके पर ऐसा कुछ भी नहीं दिखा।

खबरें और भी हैं...