दमोह | रविवार दोपहर करीब 3 बजे टोपीलाइन में एक दुकान के सामने ग्राहक द्वारा साइकिल खड़ी करने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। दुकानदार ने ग्राहक की साइकिल पटक दी जिस पर ग्राहक और दुकानदार के बीच बहस शुरू हो गई। काफी देर तक सड़क पर हंगामा मचा रहा दोनों ही एक दूसरे को मारने पर उतारू हो गए। दुकानदार द्वारा गाली गलौज किए जाने पर ग्राहक भी भड़क उठा जिसे साथ आए परिजनों ने शांत कराया। गौरतलब है कि टोपी लाइन में दुकानदार सड़क तक दुकान फैलाकर कब्जा जमाकर बैठते हैं ऐसे में पैदल निकलना भी मुश्किल हाेता है। रविवार को साप्ताहिक बाजार लगने के कारण बाजार में खासी भीड़ थी।