पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ 22 मई को हाेगा

पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ 22 मई को हाेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में खोले जाने वाले पोस्ट आॅफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन 22 मई को प्रदेश के वित्तमंत्री जयंत मलैया एवं सांसद प्रहलाद पटेल की उपस्थिति में होगा। यह पोस्ट आॅफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र मुख्य डाकघर दमोह में खोला जा रहा है। आवेदक 22 मई से सामान्य पासपोर्ट आवेदन जमा कर सकते हैं। 22 मई के लिए कुल 5 अपॉइंटमेट 21 मई को सुबह 11 बजे से वेबसाइड पर खोले जाएंगें तथा 23 मई से कुल 50 अपॉइंटमेंट उपलब्ध रहेगें। पोस्ट आॅफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र की सेवाओं का लाभ केवल दमोह जिले के पासपोर्ट आवेदक ले सकते हैं।

बैंक भी खुलेगा: गौरतलब है कि पोस्टआफिस कार्यालय के ऊपरी हिस्से में बैंक भी खुल रही है। जिसका काम तेजी से चल रहा है। एक ही बिल्डिंग में एक साथ तीन कार्यालय संचालित होंगे। जिससे लोगों को असुविधा नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...