दमोह | पवित्र रमजान माह में मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखकर खुदा की इबादत कर रहे हैं। मस्जिदों में नमाज पढ़ने के साथ रोजादार रोजा रख रहे हैं। सभी मस्जिदों में नमाज अता कराई जा रही है। वहीं सामुहिक रूप से शाम को रोजा अफ्तार कराया जा रहा है। उधर पवित्र माह के चलते मस्जिदों में आकर्षक साज सज्जा की गई है। वहीं मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में चहल पहल बढ़ गई है।
खुशी...कर्नाटक
जीत पर जश्न, मिठाई बांटी
दमोह | कर्नाटक विस चुनाव में लोकतंत्र की जीत पर कांग्रेस ने बैंक चौराहा पर मिठाई बांटी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरिशंकर चौधरी, पूर्व अध्यक्ष अजय टंडन, रतनचंद जैन, मनु मिश्रा, पप्पू नायक, लालचंद राय, संजय चौरसिया, वीरेंद्र दबे, राजेश तिवारी, सुदामा दुबे, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, बबलू भट्ट, प्रमेश सिरोठिया, बृजकिशोर सोनी, आशुतोष शर्मा, वीरेंद्र चौबे, वीरेंद्र ठाकुर, संजय, मिक्की चंदेल थे।
योग भगाए रोग...प्रज्ञा योग कोर्स का समापन
दमोह | प्रज्ञा योग कोर्स का शनिवार को समापन हो गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में योगाभ्यास करने वाले प्रशिक्षार्णियों की मौजूदगी रही। योग कोर्स का सभी बच्चों का अनुभव शानदार रहा। सभी आंखें बंद करके सब कुछ कर पा रहे हैं। यह आयोजन विजय नगर स्थित आर्ट ऑफ लिविंग संस्था में हुआ। इसमें पहली बार बच्चों के लिए इन्ट्यूशन प्रोसेस (प्रज्ञा योग) योगा कोर्स का आयोजन कराया गया। इसकी प्रथम पाली में 5 से 8 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे और दूसरी पाली में 08 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए प्रज्ञा योग कराया गया। इस बीच सभी बच्चों का अनुभव शानदार रहा। सभी आंखें बंद करके सबकुछ पा रहे थे।
कार्यक्रम...बुंदेलखंड के कलाकारों की प्रस्तुति आज
दमोह | सतधरू मध्यम सिंचाई परियोजना कार्य के भूमि पूजन के पूर्व शनिवर शाम वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव एवं जिला महामंत्री रमन खत्री ने समस्त क्षेत्रवासियों से 20 मई को सुबह 10 बजे कार्यक्रम स्थल ग्राम अधरौटा पहुंचने अपील की है। इस दौरान बुंदेलखंड के कलाकार नितिन खरे बादल के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम स्थल के जायजा के दौरान कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
धर्म... विधान में भक्तों ने किया श्रीजी का पूजन
दमोह | सिविल वार्ड स्थित भायजी जैन मंदिर में 16 मई से विधान का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में हर दिन सुबह से इंद्र और इंद्राणी पहुंच जाते हैं। वे सबसे पहले श्रीजी का पूजन करते हैं और संयुक्त विधान किया जाता है। इसके बाद शाम को महाआारती का आयोजन होगा। कार्यक्रम यह 21 मई तक चलेगा। सिद्धचक्र महामंडल विधान चंदा जैन, नेहा जैन के सानिध्य में चल रहा है। इस मौके पर विद्वानों द्वारा दिए जा रहे प्रवचनों में जीवन में सत्संग का महत्व बताया जा रहा है।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स
इस कॉलम के लिए  के सम्माननीय पाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं।
हमारा ई-मेल आईडी है b.vipin@dbcorp.in और वाट्सएप नंबर है 9425451393, 9300739610
धर्म...श्रीराम
महायज्ञ: चर्चा के लिए बैठक आज
दमोह | सिद्ध क्षेत्र जटाशंकर धाम में श्रीराम यज्ञ सेवा समिति के द्वारा रविवार को रात 8 बजे से बैठक का आयोजन जाएगा। जिसमें समिति के द्वारा आगामी 2 जून से नौ दिवसीय पंचकुण्डीय महायज्ञ व दिव्य रामकथा की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। विचार विमर्श कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम को किस प्रकार से भव्यता व सफल बनाया जाए इस संबंध में चर्चा की जाएगी। बैठक में सदस्यों से उपस्थिति की अपील की गई है।
धर्म... धर्म स्थापना के लिए हुआ श्रीकृष्ण जन्म: शास्त्री
दमोह | जबलपुर नाका पर श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाते हुए कथा व्यास ज्योतिषाचार्य पं. रवि शास्त्री महराज ने कहा कि परमात्मा श्री कृष्ण का प्राकट्य धर्म स्थापना के लिए हुआ। श्री शास्त्री ने कहा कि गीता में श्रीकृष्ण कह रहे कि जब जब पृथ्वी पर धर्म की हानि अर्थात विद्यर्मियों का अत्याचार बढ़ता है। सज्जनों एवं भगवान के भक्तों को कष्ट दिया जाता है तब-तब भगवान अवतार लेकर इनकी रक्षा करता हूं। श्री शास्त्री ने कहा कि मथुरा के राजा के पुत्र कंस के द्वारा जब देवकी को मारने का प्रयास किया गया जो युक्ति पूर्वक वसुदेव ने देवकी को बचाया और देवकी के गर्भ का आश्रय लेकर कंस की कारागार में भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य हुआ। इस मौके पर सैकड़ांें लोग थे।