बिजली विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। हिरदेपुर क्षेत्र में विजयनगर कालोनी की बाउंड्री एवं मधुवन कालोनी के बीच रहवासी क्षेत्र में बिजली की सप्लाई लाइन का खुला तार जमीन से महज आठ से दस फीट ऊंचाई पर झूल रहा है।
तेज हवा आंधी में तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। खासबात यह है कि जहां से तार निकला है वहां आम रास्ता है। ग्रामीणों का आना जाना लगा रहता है। जबकि तार नीचे लटक रहा है। ऐसे में विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को दी गई नहीं लेकिन इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। पिछले कुछ दिनों से लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों की माने तो कई बाद अधिकारियों को फोन पर सूचित किया गया है वहीं कार्यालय में भी जाकर जानकारी दी गई इसके बाद भी तार ऊपर नहीं खींचे गए है।्
गौरतलब है जिले के कुछ ग्रामीण अंचलों में कहीं ट्रांसफार्मर के ढक्कन ख्ुले पड़े हैं तो कहीं मकछ़जाल जैसे बिजली के तार घरों के ऊपर से निकले हैं। लोगों का कहना है इस संबंध में बिजली अफसरों से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनता ही नहीं है। जिले के कई गांवो में खंभों में करंट आने के कारण मवेशियों की भी मौतें हो चुकी हैं। लोगों का कहना है अब ऐसे खंभे और खुले ट्रांसफॉर्मर बरसात के िदनों में हादसों को न्योता देते हैं। समय से पहले इनका इंतजाम हो।
हिरदेपुर के रहवासी इलाके में रहने वालों के अलावा राहगीरों को बिजली के तारों से हरदम खतरा
दमोह के हिरदेपुर मेंे बिजली के तार सड़क के करीब हैं, एेसे में हादसों का डर है।
दिखे तो याद आए इसलिए पॉलीथिन लटकाई
बिजली के तार नीचे झूलने पर लोगों ने राहगीरों का ध्यान आकर्षित कराने के लिए तार पर बड़ी पालीथिन लटका दी है। ताकि यहां से निकलने वाले लोग सर्तकता बरत सकें। गांव के लोगाें के अलावा यहां पर मवेशी भी निकलते हैं जिन्हें भी हरदम खतरा बन रहता है। तेज हवा आंधी में तार टूटने कर गिरने का खतरा बना हुआ है। वहीं गर्मी में बिजली गुल होने की समस्या भी ग्रामीण परेशान हैं। रहवासियों की माने तो दिन में कई बार बिजली सप्लाई बंद हो जाती है। ऐसे में गर्मी से हलाकान हो जाते हैं। बिजली कंपनी के मेंटेनेंस अधिकारी डीआर देशमुख का कहना है कि कल ही मौके पर जाकर दिखवाते हैं क्या समस्या है।