नवागत कलेक्टर डॉ. विजय कुमार ने शनिवार को दोपहर 12 बजे ज्वाइन किया और गेहूं खरीदी को लेकर बैठक ली और हटा मंडी में गड़बड़ी होने की सूचना मिलने पर निरीक्षण करने निकल गए। दो घंटे में उन्होंने अपनी वर्किंग बता दी। हालांकि इस बीच उनसे मुलाकात करने के लिए अधिकारियों का आना-जाना लगा रहा। कई अधिकारियों ने बुकी देकर उनका स्वागत किया। उज्जैन से स्थानांतरण होकर आए डॉ. विजय कुमार 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। डॉ. विजय कुमार जे का अभिवादन करने के लिए सीईओ जिला पंचायत एचएस मीणा, अपर कलेक्टर आनंद कोपरिहा, जिला कोषालय अधिकारी आरके मिश्रा मौजूद थे।
समर्थन मूल्य पर खरीदी अनाज का भंडार तथा परिवहन त्वरित किया जाए : कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी और अन्य जिंस खरीदी उनके परिवहन, भण्डारण और किसानों को समय सीमा में भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने इस पूरे सिस्टम की बारीकी से समीक्षा की। बैठक में एसडीएम बृजेंद्र रावत सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर डाॅ. विजय कुमार जे अब तक की खरीदी, भंडारण भुगतान की जानकारी लेकर परिवहन के लिए और वाहन अधिग्रहण के निर्देश परिवहन अधिकारी को दिए।
परिवहन कर्ता से भी चर्चा की उनकी बातें व समस्याएं जानी। परिवहन का भुगतान समय पर हो जाए इसके निर्देश दिए। आरटीओ से कहा गया न केवल वाहन अधिग्रहण हो बल्कि वाहन परिवहन एजेंसी को वाहन मिल जाए सुनिश्चित करें।
नवागत कलेक्टर डॉ. विजय कुमार जे ने कार्यभार संभाला।