पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 31 लाख रुपए का सट्‌टा पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार

31 लाख रुपए का सट्‌टा पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह देहात थाना के अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के श्रीवास्तव कालोनी में एक घर में पुलिस छापा मारकर 31 लाख रुपए का आईपीएल क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए पकड़ा है। एक अारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक टीवी, दो मोबाइल, रिमोट, पेन, सट्‌टा पर्ची और 50 हजार 100 रुपए की राशि नगद जब्त की गई है। देर रात 10.30 बजे तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी।

दमोह देहात थाना प्रभारी विनोद शंकर यादव ने बताया कि श्रीवास्तव कालोनी निवासी आशुतोष उर्फ छोटू पिता देव शंकर पांडे द्वारा घर से आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस दल ने छापे की कार्रवाई कर आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा खिला रहे छोटू पांडे को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि सटोरिए के कब्जे से एक टीवी , एक एलसीडी, 2 मोबाइल, मोबाइल सिम कार्ड, एक सेटटॉप बाक्स, 2 केलकुलेटर, सट्टे का रजिस्टर और 50 हजार 0 रुपए नकद बरामद किए। रजिस्टर में लगभग 31 लाख रुपए के सट्टे के लेनदेन का लेखा-जोखा है।

उन्होंने कहा कि पकड़ा गया सटोरिया मोबाइल पर गैमेक्स 365 डॉट कॉम नामक लिंक पर बुकिंग करता था। आरोपी के मोबाइल में इसका सारा डॉटा भी मिला है। केवल शनिवार के आईपीएल मैच के लिए 7 लाख 74 हजार रुपए की बुकिंग की गई थी। बुकिंग लगाने राशि लगाने की 50 हजार 100 रुपए नगद आरोपी के पास से मिले हैं। इस तरह अब तक के आईपीएल टूर्नामेंट में आरोपी 23 लाख 65 हजार रुपए का ऑन लाइन सट्‌टा खिला चुका था।

खबरें और भी हैं...