भास्कर संवाददाता|दमोह/पथरिया
पथरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बालिका के साथ डंपर चालक द्वारा दुराचार का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की रात करीब 8 बजे की बताई गई। शनिवार को पुलिस पीड़िता को एमएलसी कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। उधर ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय से एफएसएल टीम मौके पर भेजी गई। आरोपी ने बालिका को घर पर न बताने की धमकी दी और बताने पर कुल्हाड़ी से हाथ-पैर काट देने की चेतावनी देकर भाग गया था। आरोपी पीड़िता के घर के पास ही रहता था और उसके घर पर आना जाना भी था। हालांकि बाद में 100 डायल की मदद से उसे पकड़ लिया गया। आरोपी की दरिंदगी इतनी ज्यादा थी कि पकड़े जाने के दौरान वह अंडर वियर तक नहीं पहने था।
जानकारी अनुसार आठ साल की बालिका अपनी छोटी बहन के साथ शुक्रवार की शाम घर के बाहर खड़ी थी, इस बीच आरोपी डंपर चालक भुंटानी अठ्या 23 उसके घर के सामने आया और बालिका को अपने साथ गांव के बाहर खेत में ले गया। इस बीच उसकी छोटी बहन हाथ में कोल्ड ड्रिक की बॉटल लेकर घर पहुंची तो पिता ने पूछा कि बड़ी बहन कहां है, जिस पर उसने बताया कि भुंटानी उसे अपने साथ लेकर गया है। इस पर पिता को संदेह हुआ और वह उसे खोजने के लिए निकल पड़ा। रास्ते में उसे उसका भाई भी मिल गया। जिसे पूरा वाक्या बताया। खोजबीन के दौरान पिता की आवाज सुनकर बालिका ने चिल्लाना चालू कर दिया। पास पहुंचने से पहले आरोपी बालिका को घर पर न बताने और कुल्हाड़ी से हाथ-पैर काट देने की धमकी देकर भाग गया।
दमोह। पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
दमोह। बालिका को एमएलसी के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
खून से लथपथ होने पर
अस्पताल लेकर गए
पीड़िता के पिता के अनुसार उसकी छोटी बेटी ने बताया कि आरोपी पहले दोनों बहनों को दुकान पर ले गया था जहां से थम्सअप खरीदकर छोटी बेटी को दी थी और उसे घर जाने बोला एवं बड़ी बेटी को अपने साथ बहला फुसलकर खेत में ले गया। छोटी बहन ने जब घर पर आकर जानकारी दी तो मैं दौड़ता हुआ खेतों की ओर भागा और अपनी बेटी को आवाज लगाई तभी गांव के और लोग चिल्लाने की आवाज सुनकर एकत्रित हो गए। इस बीच गांव के बाहर खेत में बेटी मिली जिसके नीचे के कपड़े उतरे थे और आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। आरोपी को पकड़कर थाना ले जाया गया। जहां पर उसकी सर्चिंग ली गई तो वह अंडर वियर तक नहीं पहने था। केवल पेंट पहने हुए था।