पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 90 दिन का काम नहीं दिया तो सीईओ को आयुक्त का नोटिस

90 दिन का काम नहीं दिया तो सीईओ को आयुक्त का नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र राज्य रोजगार गारंटी परिषद की आयुक्त जीवी रश्मि ने मनरेगा के कार्य को नजरअंदाज करने वाले बटियागढ़ जनपद सीईओ आनंद शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी खंड विकास अधिकारियों के लिए मनरेगा के मजदूरों को मानव दिवस के रूप में 90 दिन का काम देने का आदेश दिया गया है। 90 दिन का मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजित किया जाना था। लेकिन बटियागढ़ सीईओ ने अभी तक केवल 19 प्रतिशत कामों में ही मानव दिवस सृजित किया गया। कामों में प्रगति न मिलने पर आयुक्त ने बटियागढ़ जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पांच दिन के अंदर कलेक्टर के अभिमत के साथ स्पष्टीकरण पेश करने का आदेश जारी किया है। यदि 5 दिन के भीतर पत्र का संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित सीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...