पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेन से पानी पीने उतरा मजदूर गिरा, घायल

ट्रेन से पानी पीने उतरा मजदूर गिरा, घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदकपुर स्टेशन की घटना, सतना निवासी है युवक

भास्कर संवाददाता | दमोह

बांदकपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह एक यात्री बिलासपुर भोपाल-पैसेंजर ट्रेन से गिरकर घायल हो गया जिसे 108 एंबुुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी अनुसार सतना जिले के मैहर तहसील के ग्राम बड़ारी निवासी रवि पिता मुराली कोल 25 मजदूर करने के लिए बिलासपुर भोपाल पैंसेजर से खुरई जा रहा था। जो बांदकपुर स्टेशन पर गिरने से घायल हो गया। घायल के बड़े भाई बुद्दू ने बताया कि हम लोग मजदूरी करने के लिए खुरई जा रहे थे। छोटा भाई रवि बांदकपुर स्टेशन पर पानी पीने के लिए नीचे उतरा था।

इसी बीच ट्रेन चालू होकर चलने लगी तो वह दौड़कर ट्रेन में चढ़ने लगा। जल्दबाजी में वह पैर फिसलने से वह नीचे जा गिरा जिससे उसके सिर पर रीढ़ की हड्‌डी में गंभीर चोट आई। घायल रवि कुमार को तुरंत 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसकाें भर्ती कराकर इलाज जारी है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं...