पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसी को घर में घुसकर पीटा, किसी को रास्ते में

किसी को घर में घुसकर पीटा, किसी को रास्ते में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह | जिले के अलग अलग थानों में मारपीट के चार केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार पथरिया थाना में सासा निवासी चंद्रभान घोषी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि राजा घोषी ने रात में घर में घुसकर मारपीट कर दी। गैसाबाद थाना में माला निवासी मूलचंद साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जल्लू साहू व अन्य दो ने े मारपीट की। देहात थाना में खजरी निवासी प्रकाश कोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रमन कोरी ने लाठी से मारपीट कर चोट पहुंचाई। हटा थाना में रसोटा निवासी किरण कुर्मी 35 ने रिपोर्ट की है कि भैयालाल कुर्मी व अन्य तीन ने लाठी से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं...