दमोह | आबकारी विभाग की कार्रवाई में किल्लाई में अवैध शराब जब्त कर आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी शैलेश जैन ने बताया गांव में तलाशी अभियान चलाया जहां से शराब जब्त की गई है। कार्रवाई के दौरान किल्लाई निवासी आरोपी रेशमा कुचबंदिया, मीना कुचबंदिया, सविताबाई कुचबंदिया, मुन्नाबाई कुचबंदिया के कब्जे से बरामदगी होने पर उनके विरूद्ध केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा भवन में हाथभट्टी शराब व लाहन भी बरामद हुआ है। जिसमें आरोपी की तलाश की जा रही है।