विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में छटवें दिन दिनेश उपाध्याय क्षेत्रीय संगठन मंत्री भोपाल क्षेत्र का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिसमें उन्होंने हिंदू संस्कृति के बारे में प्रशिक्षार्थियों को ज्ञान कराया। इसी क्रम में शाम 6 बजे से कानेटकर भवन में भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई।
यात्रा शहर के पलंदी चौराहा, राय चौराहा, स्टेशन चौराहा, कॉआपरेटिव बैंक चौराहा, अंबेडकर चौराहा, बकौली चौराहा, घंटाघर से होते हुए कानेटकर भवन में पहुंचकर समापन किया गया। इस मौके पर विहिप के प्रांत मंत्री राजेश तिवारी, प्रांत संगठन मंत्री संजय होलकर, प्रांत संयोजक राव उदय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष विकास मिश्रा, जिला मंत्री श्रीराम ठाकुर, रवि ठाकुर, नरेंद्र जैन कोषाध्यक्ष, जिला संयोजक बजरंग दल पवन रजक, नगर संयोजक रजित जैन, जलज असाटी, राहुल रावत, अभिषेक सोनी, अभिषेक राय, कलू ठाकुर, नवदीप रैकवार, सुनील रैकवार, संजू पटेल, प्रताप, सौरभ रैकवार सहित संपूर्ण महाकौशल प्रांत से आए शिक्षार्थियों सहित जिला, नगर के कार्यकर्ता शामिल थे।
दमोह में विहिप-बजरंग दल की ध्वज यात्रा।