दमोह | मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) में फेल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए ‘रुक जाना नहीं’ के तहत आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत होने वाली परीक्षा 9 जून को होगी। राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित इस परीक्षा में भाग लेने के लिए विद्यार्थी एमपी ऑनलाइन के कियोस्क पर जाकर निर्धारित शुल्क जमा कर 25 मई तक पंजीयन करा सकते हैं। दमोह में इस बार हाई परीक्षा में 684 छात्र और 685 छात्राओं को सप्लीमेंट्री आई है। कुल मिलाकर 1369 छात्रों को इस सप्लीमेंट्री आई है। इसी तरह हायर सेकंडरी परीक्षा में भी 1341 बच्चों को सप्लीमेंट्री आई है।