दमोह | जहरीला पदार्थ खाने से नवविवाहिता की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह माैत हो गई। पुलिस ने पीएम कराकर मर्ग केस जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार पथरिया थाना क्षेत्र के किंद्रव निवासी बबीता पति हीरालाल पटेल ने शनिवार की सुबह अपने मायके अभाना थाना नोहटा में जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।
18 साल की पीड़िता के परिजनों के अनुसार बबीता लगभग पांच माह से अपने मायके में थी आज सुबह करीब 7 बजे उसे उल्टियां होने लगी जिसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां जहरीला पदार्थ के सेवन करने की बात पता चली। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।