दमोह | विद्याभारती सरस्वती शिशु मंदिर डॉ. कानेटकर भवन का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में अध्ययनरत 31छात्र छात्राओं में प्रथम श्रेणी 22, द्वितीय श्रेणी 5 एवं तृतीय श्रेणी में 4 परीक्षार्थी रहे। परीक्षाफल 100 प्रतिशत रहा। विशेष उपलब्धि छात्रा विशाखा खंपरिया 93.2 प्रतिशत, हिमांशी सोनी 92 प्रतिशत, छात्र निशांत चौरसिया 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना विद्यालय परिवार ने की है।