दमोह के बूंदाबहू मंदिर में चल रहे अनुष्ठान के तहत पार्थिव शिवलिंग निर्माण करते लोग। दूसरे चित्र में मंदिर में अखंड संकीर्तन में राम नाम की भक्ति।
भास्कर संवाददाता | दमोह
पुरूषोत्तम मास के चलते सभी मंदिरों में विविध धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। वहीं शहर के श्रीदेव बूंदाबहु मंदिर में अखंड हरे राम नाम का संकीर्तन चल रहा है। साथ ही प्रतिदिन अलग अलग धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे है। शनिवार को श्री गणेश चतुर्थी पूजन 1000 लड्डु समर्पित कर किया गया। इस मौके पर भगवान श्री गणेश का एक हजार लडडू, दूर्वा, लौंग इलायती पंचमेवा से सहस्त्रार्चन हुआ। पं. मुकेश पाठक, रवि शास्त्री, रामेश्वर शर्मा, चंद्रगाेपाल पाैराणिक के द्वारा पूजन अर्चन संपन्न कराया गया। मुख्य यजमान श्रीदेव बूंदाबहू मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीदेवी सिह राजपूत, ओंकार असाटी, उमाप्रसाद असाटी रहे।
वहीं अखंड संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। सुबह शाम आरती में बड़ी संख्या में महिलाएं पुरूष पहुंचकर पुण्यलाभ ले रहे हैं। श्री देव बूंदाबहु मंदिर में पुरूषोत्तम मास में हर दिन अलग अलग आयोजन होंगे। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राजपूत ने बताया कि शनिवार को गणेश चतुर्थी पूजन हुआ। वहीं 20 मई को राम विवाहोत्सव रात 9 बजे से मनाया जाएगा। 23 मई को श्रीराम नवमीं दोपहर 12 बजे मनाई जाएगी।
25 मई को तुलसा शालिगराम विवाह
25 मई की रात 9 बजे से। 27 मई को नृसिंह जयंती शाम 6 बजे से मनेगी। 29 मई को श्री हनुमान जयंती सुबह 9 बजे से व शरण पूर्णिमा महोत्सव रात 9 बजे से मनेगा। 2 जून को गणेश पूजन सुबह 10 बजे से। 7 जून को कृष्ण जन्माष्टमी रात्रि 12 बजे। 12 जून को श्री शिवरात्रि मनाई जाएगी। 13 जून को दीपोत्सव शाम 7 बजे से मनाया जाएगा।