पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंत्री भार्गव के क्षेत्र में किसानों से रिश्वत मांगते वीडियो वायरल

मंत्री भार्गव के क्षेत्र में किसानों से रिश्वत मांगते वीडियो वायरल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गढ़ाकोटा

राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री गोपाल भार्गव के गृहनगर गढ़ाकोटा की कृषि उपज मंडी में बने खरीदी केन्द्र पर किसानों से तुलाई के नाम पैसे लिए जा रहे हैं ?

इस तरह का दावा करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चल रहा है। इस वीडियो में वीरू जैन नाम का एक अधेड़ व्यक्ति किसानों से पैसे लेता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वीरू जैन साफ तौर पर कहता दिख रहा है कि 600 रुपये सतीश के और 100 रुपये जे,,, ऐसे 700 रुपये हुए। इसके अलावा वीरू जैन किसानों से कह रहा है कि तुम लोग पैसे तो दिलवाते ही नहीं हो।

फसल बीमा से लेकर बदइंतजामी के मामले हैं सुर्खियों में : गढ़ाकोटा में किसानों से जुड़ा ये पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी किसानों के कई मामले चर्चित रहे है। यूनियन बैंक के द्वारा करीब 33 सौ किसानों की खरीफ 2016 की प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना की प्रीमियम राशि लेने के बावजूद बीमा कंपनी को नहीं दी। अब ये किसान बीमा पाने अब तक चक्कर काट रहे है। हाल ही में यूनियन बैंक के द्वारा किसानों की जानकारी के बगैर ही उनके खाते से लाखों की जमा निकासी भी सुर्खियों में रही है। चार दिन पहले ही मंडी में बदइंतजामी और अनियमितता का विरोध करने पर कांग्रेस नेत्री ज्योति पटैल और मंडी सचिव का विवाद भी अब तक शांत नहीं हुआ है। और इसी बीच किसानों से पैसे लेने का यह वीडियो सामने आ गया।

रिश्वत मांगते दिख रहे शख्स ने कहा वीडियो झूठा है : वीडियो में दिखाई दे रहे अधेड़ शख्स वीरू जैन ने इस वीडियो को झूठा बताया है। उसका कहना है कि मैं कुछ साल पहले तक राशन दुकान में सेल्समैन था। इसके बाद अपने भाई की हार्डवेयर दुकान पर बैठ रहा हूं। मेरा तीन-चार दिन पहले दमोह में एक्सीडेंट हुआ था, इसलिए मैं बिस्तर पर हूं। अब मेरा कौन सा वीडियो किसने कहां से बना लिया, इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। अगर मेरे बारे में कोई वीडियो चलाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...