पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक साथ 500 किसानों को मैसेज पहुंचे, सागर हाइवे पर एक किमी तक लगी रही ट्रैक्टर ट्रालियों की कतारें

एक साथ 500 किसानों को मैसेज पहुंचे, सागर हाइवे पर एक किमी तक लगी रही ट्रैक्टर-ट्रालियों की कतारें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए अब मात्र 10 दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में खरीदी को लेकर मंडियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। दमोह मंडी में 7 समितियों के माध्यम से खरीदी हो रही है। यही कारण है कि यहां पर रोजाना 500 से अधिक किसान ट्रैक्टर ट्रालियों से अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। जिससे यहां की व्यवस्थाएं गड़बड़ा रहीं हैं। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए ट्रैक्टर-ट्रालियों को सुबह से ही मंडी में प्रवेश के पहले कतारबद्ध नंबर दिए जा रहे हैं, इसके बाद ही उन्हें मंडी में प्रवेश दिया जा रहा है। शनिवार की सुबह 8 बजे से ही मंडी के मुख्य गेट से सागर नाका ओवर की पुलिया तक एक किमी तक 200 से अधिक ट्रैक्टर ट्रालियां कतार में खड़ी थीं। वहीं दूसरी ओर मंडी में अव्यवस्थाएं न फैलने के लिए दो दिन के लिए डॉक व्यवस्था भी बंद कर दी गई है। व्यापारियों द्वारा हम्माल न मिलने व जगह की कमी बताकर दो दिन के लिए खरीदी का कार्य बंद कर दिया गया है।

वारदाने की कमी से जूझ रहे किसान: एक ओर खरीदी केंद्रों में किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर वारदाने की कमी भी सामने आ रही है। अभी तक जिले भर में 4 लाख बारदानों का वितरण हो चुका है। वारदाने की कमी के चलते 2 हजार गठानें भोपाल व सागर से मंगाई गई हैं। बताया गया है कि जैसे ही वारदाना खरीदी केंद्रों में पहुंचता है तो लूटमार शुरू हो जाती है।

265 ट्रैक्टर

ट्रालियों पहुंची

शनिवार को किसान 265 ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर मंडी में पहुंचे थे, जिन्हें नंबर के आधार पर मंडी में प्रवेश दिया गया। डॉक बंद होने के कारण शेडों में पर्याप्त जगह है। तुलाई का काम भी चल रहा है। वारदानों की कुछ कमी है, जिसे नॉन द्वारा सप्लाई किया जा रहा है। अभी 2 हजार गठनों की जरूरत है। - पदमचंद जैन, नॉन प्रबंधक

दमोह। गर्मी से हलाकान किसान तपती दोपहर में इस तरह से नींद लेने मजबूर हैं।

दूसरे दिन भी सैकड़ों बोरी पुराने व घुने चने की तुलाई कराई, खरीदी प्रबंधक के मना करने पर धमकाया

भास्कर संवाददाता। तेंदूखेड़ा

मंडी के चना खरीदी केंद्र में पुराना और घुन लगा कचरा मिक्स चना खरीदने का सिलसिला शनिवार को भी नहीं रूका। व्यापारियों द्वारा नेफेड के सर्वेयर से साठगांठ कर सैकड़ों बोरियां पुराना और घुना हुआ चना पास कराकर छल्ली लगवा दी गई। चना खरीदी केंद्र के मैनेजर हम्मीर सिंह ने बताया कि हम लोग क्या कर सकते हैं। सर्वेयर जबरदस्ती घुना और पुराना चना को पास कर उल्टा हम लोगों को ही धमकाकर कहते हैं कि तुम्हें इससे क्या मतलब है। पहले भी घुना चना तुलवाने के लिए मना किया था इसके बाद भी सर्वेयर ने घुने चना को तुलवा दिया, जिसे वेयर हाउस प्रभारी ने रखने से मना कर दिया था। शुक्रवार को घुने चने से भरे ट्रक का पंचनामा तैयार कर मंडी शेड के नीचे खाली करा दिया गया है। शनिवार को चने की क्वालिटी की जांच करने कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा।

आखों देखा हाल: शनिवार को मंडी का जायजा लिया तो दो नंबर शेड में सरकारी वारदाना की सैकड़ों बोरियों में पुराना और घुना हुआ चना भरकर सिलाई के लिए रखा था। जिसे सर्वेयर अशोक चौहान ने पास कर दिया था। जबकि खरीदी केंद्र के मैनेजर ने इसी चने को बेकार बताया था। इसके अलावा जब एक बोरी की तुलाई कराई तो 50 किलो से वजन कम था। पूछने पर पल्लेदारों ने बताया कि चना मालिक ने सीधे स्वयं की बोरियों को सरकारी बोरियों में पलटाकर भरवा दी है जिसकी तुलाई नहीं हुई है। चना मालिक के स्वयं के पल्लेदार हैं। जांच करने पर देखा तो उसी चना मालिक का हरे कलर के ट्रैक्टर में चना के बोरे से भरे हुए थे। उसमें में भी पुराना और घुना हुआ नए के चने के साथ मिलाकर बोरों में भरा गया था। जिसको भी सरकारी बोरियों मे भरा जाना है। इसके अलावा शेड के नीचे पुराने और काले चने के ढेर लगे हुए थे। जो नगर के एक व्यापारी का चना बताया गया।

चने की जांच करने कोई भी अधिकारी नहीं आया है, लेकिन दूसरे सर्वेयर ने घुने चने का ट्रक कैंसिल कर दिया है, जिसका पंचनामा बनाकर ट्रक मंडी शेड में खाली करवा दिया है। - जीवन लाल, वेयर हाउस मैनेजर

मैनेजर ने सर्वेयर

पर लगाए आरोप

जब खरीदी केंद्र के मैनेजर हम्मीर सिंह को बुलाकर घुने और पुराने के संबंध में जानकारी ली तो बताया कि सर्वेयर ही इस चने को पास करते हैं यदि हम लोग टोकते हैं तो उल्टा हम लोगों से कहने लगते है कि तुम्हें क्या करना है मैं पास कर रहा हूं। यहां कि पुराने चने को पल्लेदार तौलने के लिए मना करते हैं तो उन्हें भी धमका दिया जाता है। शेड में रखा हुआ चना और शुक्रवार को जिस ट्रक में घुना चना भरा था वो वह तेजगढ़ के एक सोनी का है। मैंने चना घुना होने पर तुलाई करने से मना किया था, इसके बाद भी सर्वेयर ने पुराना चना भरवा दिया था। सर्वेयर हमेशा नशे में रहते हैं। हम्मीर सिंह ने बताया कि चना से भरा ट्रक रिजेक्ट होने के बाद उसका पंचनामा बनाया गया है। घुना चना जिसका है उसे वापस किया जाएगा

खबरें और भी हैं...