पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कम नंबर आने पर तीन छात्राओं ने खाया जहर, एक की हालत गंभीर

कम नंबर आने पर तीन छात्राओं ने खाया जहर, एक की हालत गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाई और हायर सेकंडरी स्कूल परीक्षा परिणाम में फेल होने या कम अंक मिलने से निराश तीन छात्राओं ने अलग-अलग जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। तीनाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक मामले में तो एक छात्रा के भाई ने बहन से मजाक में कह दिया कि तुम फेल हो गई हो, तो छात्रा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दूसरे दिन तक छात्रा बेहोश रही, मंगलवार काे जब छात्रा होशआया और उसके रोल नंबर से पता लगाया गया तो छात्रा पास निकली। इसी तरह दो अन्य छात्राओं ने रिजल्ट में सप्लीमेंट्री आने पर कीटनाशक खाकर जान देने का प्रयास किया।

भास्कर सरोकार : जीवन की छोटी-छोटी हार से घबराए नहीं ; हिम्मत दिखाएं, आगे बढ़ें...

हटा : पूरक आने पर छात्रा ने कीटनाशक पिया, गंभीर

माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में पूरक आने पर हटा थाना के रांझी निवासी राम सिंह लोधी की बेटी पूजा 17 ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। छात्रा के पिता राम सिंह ने बताया कि उनकी बेटी हटा एमएलबी गर्ल्स स्कूल में कक्षा 10वीं पढ़ती थी, जिसका रिजल्ट घोषित होने पर उसे गणित और अंग्रेजी विषय में सप्लीमेंट्री आई, जिसके सदमे में बेटी ने घर पर जाकर कीटनाशक पी लिया। हालांकि परिजनों ने उसे समझाइश दी और इसे बहुत छोटी बात बताया, मगर इसके बाद भी छात्र डिप्रेशन में आ गई और उसने यह कदम उठा लिया। देर शाम छात्रा को उल्टियां हो रहीं थीं। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

तुरकाई ग्राम में पेपर बिगड़ने पर जहरीले पदार्थ का सेवन किया

देहात थाना क्षेत्र के तुरकाई निवासी वंदना पिता नरेंद्र 21 को मंगलवार दोपहर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला मेडिकल वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार वंदना बीकॉम की छात्रा है जिसका पेपर बिगड़ने पर उसने यह कदम उठाया। परिजनों द्वारा जानकारी देने में आनाकानी की गई। जिला अस्पताल में जहरीला पदार्थ के सेवन करने की जानकारी देकर भर्ती कराया गया है। इसके अलावा बिलाखुर्द निवासी अभिलाषा पति रवि पटेल 25 को जहरीला पदार्थ खाने पर हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

अपेक्षानुरूप रिजल्ट नहीं आने से परेशान विद्यार्थियों की काउंसिलिंग एवं मदद के लिए भास्कर ने विशेषज्ञों और माशिमं बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर जारी किए थे। उन पर पहले दिन करीब 350 विद्यार्थियों ने कॉल कर रुक जाना नहीं योजना के बारे में परामर्श लिया। यदि आपका रिजल्ट भी बिगड़ा है या अन्य कोई जिज्ञासा है तो इन नंबर पर कॉल कर उचित सलाह ले सकते हैं।

350 विद्यार्थियों ने किए कॉल रुक जाना नहीं का मिला परामर्श, आप भी लें मदद

भाई ने मजाक में कह दिया तुम फेल हो गईं, बहन ने खाया जहर, रिजल्ट में पास

हटा थाना क्षेत्र के रूसल्ली निवासी परमलाल अहिरवार की 18 वर्षीय बेटी पूजा ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। छात्रा के भाई चरन ने बताया कि उनकी बहन हटा शासकीय एमएलबी स्कूल में कक्षा बारहवीं पढ़ती थी, आज उसका रिजल्ट आया है सुबह से सभी लोग घर पर थे, तभी उसने बहन को बताया कि तुम फेल हो गई हो तो पूजा ने निराश होकर घर में रखी कीटनाशक का सेवन करने लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे तुरंत हटा अस्पताल लेकर आए जहां से जिला अस्पताल रैफर कर दिया। पीड़िता के भाई ने बताया कि हटा से जिला अस्पताल लाने के लिए 108 एंबुलेंस नहीं मिली तो निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर आए। इधर जिला अस्पताल में महिला मेडिकल वार्ड में भर्ती कराने पर एक पलंग पर दो मरीजों को लिटाकर ड्रिप लगाई गई। मंगलवार को जब पूजा को होश आया तो परिजनों ने उसका रोल नंबर मांगा। नंबर से कैफे जाकर रिजल्ट पता चला कि वह पास निकली। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

इन दो उदाहरणों से ले प्रेरणा

पेपर के एक दिन पहले ही कट गई थी अंगुली, फिर भी दिया पेपर, मेरिट में आई

गार्ड लाइन मांगज वार्ड नंबर 2 में रहने वाली हायर सेकंडरी स्कूल की छात्रा प्रिया तिवारी 4 मार्च को घर की सीढ़ियों से नीचे गिर गई थी। हादसे में उसके दाहिने हाथ की अंगुली कटकर अलग हो गई थी। आनन-फानन में उसका आपरेशन कराया गया था। आपरेशन के बाद 10 मार्च को उसका अंग्रेजी का पेपर था। पूजा पेपर देने गई और उसने इस पेपर में 100 में से 89 अंक हासिल किए। मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल के गणित संकाय की छात्रा प्रिया ने 500 में से 401 अंक हासिल करने जिले की मैरिट सूची में 8 वां स्थान पाया है।

पिछले साल 15 में से 13 बच्चों को दिलाई थी पूरक में सफलता, इस बार फिर तैयारी

शहर के बड़ापुल निवासी धीरज अहिरवार एमएससी और बीएड है। पिछले साल उसने हाई स्कूल परीक्षा में पूरक पाने वाले 15 बच्चों को निशुल्क कोचिंग टंडन बगीचा में पढ़ाई थी। इसकी मेहनत रंग लाई और 13 बच्चों ने सफलता हासिल की थी। इस बार फिर से धीरज बच्चों को निशुल्क पढ़ाने के लिए तैयार है। उसने इस बार 50 बच्चों को निशुल्क पढ़ाने का लक्ष्य रखा है। उसने बताया कि कोई भी बच्चा सफलता से वंचित न रह जाए, इसलिए वह ऐसा करता है। उसने बताया कि 5 साल की उम्र में उसके पिता खत्म हो गए थे। मां ने ही परिवार संभाला। उसने बताया कि अभी भी बच्चों के पास दो अवसर हैं। पहला तो यह कि वे री टोटलिंग का फार्म 15 दिन के अंदर भर दें। इसके अलावा रूक जाना नहीं योजना के तहत पूरक वाले बच्चे फिर से फार्म भरकर जमा कर दें और दोबारा पेपर दें। उनकी किस्मत खुल सकती है।

एक ने 12वीं में फेल होने तो दूसरी ने 10 वीं में सप्लीमेंट्री आने पर उठाया कदम

यह करेंगे काउंसिलिंग, परामर्श भी मिलेगा

वीरेंद्र मालथौन 9826064200

अमर कुमार जैन 9425626350

डॉ. वंदना गुप्ता 9165772728

माशिमं संभागीय कार्यालय 07582-224118

एमपी बोर्ड हेल्पलाइन : 0755-2570248, 2570258, 9424495482, 9424495483

खबरें और भी हैं...