पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बनवार स्टेडियम बनकर तैयार, हैंडओवर के लिए पत्र लिखा

बनवार स्टेडियम बनकर तैयार, हैंडओवर के लिए पत्र लिखा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनवार | जबेरा के बनवार में 80 लाख की लागत से सर्व सुविधायुक्त खेल स्टेडियम का निर्माण पूर्ण होने के बाद खेल एवं युवा कल्याण को हैंडओवर के लिए आरईएएस ने पत्र लिखा है। स्टेडियम में दर्शक दीर्घा के अलावा महिला- पुरुष खिलाड़ियों को रुकने के लिए अलग- अलग हॉल सहित शौचालय की व्यवस्था की गई। जिसमें खेल गतिविधियों के लिए एक मात्र सुविधायुक्त खेल स्टेडियम बनवार में जिसके खेल एवं युवा कल्याण विभाग के हैंडओवर होने के बाद खेल की गतिविधियों के लिए खोल दिया जाएगा।

आरईएएस के एसडीओ बीएल साहू ने बताया कि बनवार में ग्रामीण क्रीडांगन स्टेडियम का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इसके हैंडओवर के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग दमोह को पत्र लिखा गया है, खेल स्टेडियम सर्व सुविधायुक्त है, यह जबेरा विधान सभा में एक मात्र खेल स्टेडियम बना है।

खबरें और भी हैं...