पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जुझार नदी पर बने पुल के दोनों ओर मार्ग खराब, आए दिन फंस रहे वाहन

जुझार नदी पर बने पुल के दोनों ओर मार्ग खराब, आए दिन फंस रहे वाहन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुझार नदी स्थित नोहटा के पास पुल किनारे करीब छह माह से सड़क क्षतिग्रस्त है। एमपीआरडीसी विभाग के अधिकारियों द्वारा यहां पर सड़क खोद दी गई है, लेकिन उसे बनाया नहीं जा रहा है। यहां पर मिट्टी मुरम तो डलवाई गई। लेकिन कार्य सही न किए जाने से पुल के दोनों ओर सड़क उखड़ी पड़ी है। करीब 400 मीटर लंबी सड़क खुदी होने से कई बार बाइक सवार हादसे का शिकार हो चुके हैं।

जहां आए दिन हैवी वाहन फंस रहे हैं। यहां एक से लेकर डेढ़ फुट तक वाहनों के पहिए गड्ढों में धंसक रहे हैं, जिससे वाहन चालकों को लगातार परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत भी वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों से की है। लेकिन कार्रवाई नहीं कही जा रही है। करीब छह माह पहले रिपेयरिंग के नाम पर सड़क की खुदाई की गई थी, लेकिन उसके बाद में काम नहीं किया गया। ऐसा होने से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद से अभी तक सड़क में सुधार नहीं कराया गया है।

ग्रामीण घनश्याम कुशवाहा ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क का नए सिरे से निर्माण किया जाना चाहिए। इस रोड से जबलपुर, सागर, सहित कई जगहों पर लोगों का प्रतिदिन आवागमन रहता है। लेकिन पुल के किनारे क्षतिग्रस्त सड़क निर्माण को लेकर किसी का ध्यान नहीं है।

हैवी वाहन नहीं हो रहे प्रतिबंधित

स्थानीय निवासी दीन मोहम्मद खां और मोहन कुशवाहा ने बताया कि धसान नदी के पुल के दोनों किनारे सबसे ज्यादा हेवी वाहनों से क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन समय रहते शासन प्रशासन स्तर पर निर्माण नहीं कराया गया तो लोगों को आगामी दिनों में भारी परेशानी होगी। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। यहां पर बता दें कि एजेंसी ने अधूरा काम करके छोड़ दिया है। जिससे लोगों को परेशानी जा रही है।

6 माह से उखड़ी पड़ी सड़क, हर दिन हादसे, इसके बाद भी कोई सुनने वाला नहीं

नोहटा के पास पुल पर उखड़ी पड़ी आधी सड़क।

संबंधित पुल के किनारे सड़क का निर्माण किस कारण रूका है, इसकी जानकारी ली जाएगी। जानकारी लेने के बाद वहां तत्काल व्यवस्थित रूप से निर्माण कराया जाएगा। ताकि लोगों और वाहन चालकों को आवागमन में असुविधा न हो सके। सुनील कालरा, संभागीय प्रबंधक, एमपीआरडीसी, जबलपुर

खबरें और भी हैं...