पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्व सहायता समूहों की महिलाएं अपने बनाए उत्पाद बेच सकें इसलिए जिले के 7 ब्लॉकों में बनेंगे आजीविका भवन

स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अपने बनाए उत्पाद बेच सकें इसलिए जिले के 7 ब्लॉकों में बनेंगे आजीविका भवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में स्व-सहायता समूह की ग्रामीण महिलाओं को उत्पाद बेचने के लिए आजीविका भवन बनाए जाएंगे। यह भवन विकासखंड स्तर पर 50 लाख रुपए की लागत से बनना हैं।

आगर जिले में तीन फेस में भवनों का निर्माण होना है। पहले फेस में जबेरा, तेंदूखेड़ा, हटा-पटेरा, दमोह, पथरिया और बटियागढ़ सातों विकासखंडों में 50-50 लाख रुपए की लागत से यह भवन बनाए जाएंगे। इसे लेकर शासन-प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। तेंदूखेड़ा और जबेरा में भवन बनाने को लेकर टेंडर हो गए हैं।जबकि हटा-पटेरा का टेंडर मंजूर होने के लिए भोपाल गया है। वहां से स्वीकृति मिलते ही काम प्रारंभ हो जाएगा। इसके अलावा दमोह-पथरिया और बटियागढ़ में निर्माण कार्य के लिए अब तक कोई भी एजेंसी सामने नहीं आई है। इसलिए यहां के लिए फिर से टेंडर जारी किए जाएंगे।

आरईएस के ईई एमएस ठाकुर ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में दमोह में एक भवन बनेगा। आजीविकाा भवन निर्माण के लिए राशि स्व-सहायता समूह को उनके बैंक खाते में उपलब्ध करवाई जाएगी। इन आजीविका भवनों को सुसज्जित तरीके से बनाया जाएगा, इसमें ट्रेनिंग सेंटर के लिए हॉल, कम्प्यूटर, कुर्सियां और टीवी इत्यादि की व्यवस्था रहेगी। इन भवनों में बाहर से आई महिलाओं के रुकने के लिए कमरे और मार्केटिंग के लिए दुकानें बनाई जाएगी, ताकि स्व-सहायता समूह अपने उत्पाद का विक्रय भी कर सकें। उन्होंने बताया कि सभी विकासखंडों पर दो मंजिला आजीविक भवन बनाए जाएंगे। नीचे विभिन्न उत्पादों को बेचने के लिए दुकानें बनाई जाएंगी। दूसरी मंजिल पर ट्रेनिंग सेंटर व अन्य कमरों का निर्माण किया जाएगा। ताकि रात के समय महिलाएं यहां रुक भी सकें। उनहोंने बताया कि भवन निर्माण में इस बात खासा ध्यान रखा गया है कि प्रत्येक विकासखंड में बाजार के पास या जहां से बस स्टैंड नजदीक हो, ऐसी जगह आजीविका भवन के लिए चिह्नित की गई है। जहां पर स्व-सहायता समूह अपने प्रोडक्ट बनाए।

तेंदूखेड़ा, जबेरा, हटा और पटेरा के टेंडर डाले गए, दमोह, बटियागढ़ और पथरिया से कोई भी टेंडर नहीं आया

दमोह, पथरिया और बटियागढ़ का टेंडर लेने कोई नहीं आया

हटा-पटेरा, तेंदूखेड़ा जबेरा में अजीविका भवन बनाने के लिए टेंडर डाले गए हैं, चारों जगह पर टेंडर स्वीकृत भी हो गए हैं, लेकिन दमोह, बटियागढ़ और पथरिया में कोई भी टेंडर नहीं आया है। ऐसे स्थिति में फिर से टेंडर प्रक्रिया होगी। श्री ठाकुर ने बताया कि स्व-सहायता समूहों की ग्रामीण महिलाओं को उत्पाद बेचने और अन्य गतिविधियां संचालित करने के लिए जिले के सातों विकासखंडों पर 50-50 लाख रुपए की लागत से दो मंजिला आजीविका भवन बनने हैं। इसमें खास बात यह है कि भवन में नीचे प्रोडक्ट बेचने के लिए दुकानें बनेंगी, तो ऊपर प्रशिक्षण के लिए सेंटर बनाया जाएगा। महिलाएं यहां ठहर भी सकेंगी। उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर अभी भूमि आवंटन की प्रक्रिया चल रही है, उसके बाद काम शुरू किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...