पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4 साल पहले नाबालिग को भगाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

4 साल पहले नाबालिग को भगाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस आरोपी एमएलसी के लिए जिला अस्पताल लेकर आई, प्रबंधन ने लौटा दिया

भास्कर संवाददाता | दमोह

करीब चार साल पहले नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को कुम्हारी थाना पुलिस सोमवार को एमएलसी कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जहां आरोपी को साथ लेकर पुलिस डॉक्टर कक्ष और सिविल सर्जन कक्ष में घूमती रही और एमएलसी कराने के लिए मिन्नत करती रही, लेकिन यहां पर एमएलसी नहीं की गई।

इसके बाद पुलिस सिविल सर्जन डॉ. ममता तिमोरी के पास पहुंची तो उन्होंने पटेरा में एमएलसी कराने बोल दिया। पुलिस घंटों तक यहां वहां परेशान रही बाद में आरोपी को बिना एमएलसी कराए ही लौटाकर ले गए। जानकारी अनुसार आरोपी एक नाबालिग लड़की को अपने साथ दूसरे राज्य में भगाकर ले गया था। लड़की के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपाेर्ट दर्ज कराई थी। चार साल बाद पुलिस ने आराेपी राजाराम आदिवासी 25 को हिरासत में लिया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है।

खबरें और भी हैं...