छात्राओं के बीच ई स्लेट का वितरण
खगौल | स्थानीय एनसी घोष सामुदायिक भवन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ भारत सरकार के मिशन को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय विद्यालय एवं रेलवे स्कूल के वर्ग 1 से 6 तक में पढ़ने वाली 100 बच्चियों को पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, दानापुर की अध्यक्षा शुभा ठाकुर ने कर्मचारी कल्याण कोष के सहयोग से ई-स्लेट का वितरण किया। मौके पर महिला कल्याण संगठन की रश्मि प्रियदर्शी, अनामिका, ज्योति श्रीवास्तव, डा नुपूर एवं प्रियंका मिश्रा के अलावा मोमन्जरूल हसन,वरीय मंडल वित्त प्रबंधक, ज्ञानेश्वर सहित कई रेलकर्मी मौजूद थे। संचालन सुरजीत सिंह ने किया।