पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाओं का विरोध करने वाला नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित

मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाओं का विरोध करने वाला नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खगौल | हर शनिवार साप्ताहिक नुक्कड़ संवाद श्रृंखला की नई कड़ी में सदा ने उदय कुमार लिखित एवं निर्देशित नाटक छि का प्रदर्शन किया। गीत निर्बल मासूमों की चीत्कार, मानवता हुई शर्मसार, अपराधी छुपे सत्ता धर्म की आड़, गूंगी बहरी बनी सरकार से नाटक की शुरुआत हुई। दानापुर रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर में सुबह सुबह नाटक की प्रस्तुति देखने काफी दर्शक जमा हुए। नाटक में महिलाओं, मासूम बच्चियों के साथ बढ़ते हुए हैवानियत भरे सलूक, समाज में बढ़ती असंवेदनशीलता, अपराधियों को धर्म और सत्ता का संरक्षण आदि को बड़े ही मार्मिक ढंग से दर्शाया गया। कलाकारों में. राकेश प्रेम, रामनाथ प्रसाद, उदय कुमार, प्रभात किशोर, मनोज सिन्हा, विजय आदि थे।

खबरें और भी हैं...