रेल सप्ताह व फोटो प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन के लिए दानापुर रेल मंडल होगा पुरस्कृत
दानापुर | रेल सप्ताह और फोटो प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दानापुर रेल मंडल को पुरस्कृत किया गया है। इसके तहत दानापुर मंडल को 63वें रेल सप्ताह के लिए एक लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे तथा फोटो प्रदर्शनी में सराहनीय कार्य के लिए भी एक लाख रुपए दिए जाएंगे। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने पत्र लिख इसकी घोषणा की है, जिसमें रेल सप्ताह के दौरान बेहतर प्रदर्शन के लिए पूर्व-मध्य रेल की टीम के लिए अलग से एक लाख पचास हजार रुपए पुरस्कार की घोषणा भी की गई है। साथ ही दानापुर मंडल स्थित केंद्रीय अस्पताल को भी पचास हजार रुपए बतौर पुरस्कार प्रदान किए जाने की बात कही गई है।