सोना के मामले की जांच अब इंस्पेक्टर करेंगे
दानापुर | सोना लूटने वाले गिरोह के सरगना सुबोध सिंह के घर से बरामद सोने को लेकर दर्ज मामले की जांच अब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी करेंगे। रूपसपुर थाने में दर्ज कांड संख्या 23/18 की समीक्षा करते हुए सीआईडी के अधिकारियों ने यह निर्देश दिया है। इससे पूर्व इस कांड की जांच रूपसपुर के थानाध्यक्ष एसआई दीपक कुमार कर रहे थे। विदित हो कि 19 जनवरी, 2018 की रात रूपसपुर थाना क्षेत्र में एसटीएफ द्वारा कथित मुठभेड़ के बाद सुबोध तथा उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर रूपसपुर पुलिस के हवाले किया गया था।