दिव्यांग विकास मंच का धरना शुरू
दिव्यांग विकास मंच का धरना शुरू
दानापुर | अपनी मांगों को लेकर सगुना मोड़ पर बुधवार को दिव्यांग विकास मंच द्वारा अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। मंच के सदस्यों ने पेंशन, राशन, रोजगार, आवास आदि से जुड़ी समस्याओं पर गौर करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। मंच के सदस्यों ने मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मंच के संस्थापक पप्पू कुमार, अध्यक्ष विभा, कृष्णा कुमार, राकेश पटेल, एबीवीपी के विजेंद्र कुमार, शशि कुमार, शोभा देवी सहित दर्जनों अन्य मौजूद थे।