केदार हत्या में 29 आरोपियों पर लिया संज्ञान
दानापुर | राजद नेता एवं दानापुर नगर परिषद के पार्षद केदार राय की 10 अगस्त, 2017 को हुई हत्या के मामले दानापुर व्यवहार न्यायालय ने 29 आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लिया है। इनमें घटना के बाद मृतक के भाई पारस राय द्वारा नामजद किए गए 22 लोग भी शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं पुलिस ने हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए हत्या करनेवाले शूटर मनीष कुमार उर्फ मिस्सी तथा साजिश रचने वाले नया टोला के छोटू राय, छोटू के पिता हरिचरण राय, अशोक कुमार उर्फ भूटाली तथा ताराचक के अशोक सिन्हा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।