पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दानसरा | ग्राम सालर में पटेल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्

दानसरा | ग्राम सालर में पटेल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दानसरा | ग्राम सालर में पटेल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिवस रविवार को कथा व्यास प. अशोक ने सुदामा चरित्र बताते हुए कहा कि सुदामा दरिद्र नही थे। वो तो बहुत धनवान थे। उनके पास अथाह ज्ञान था। उन्होंने बताया कि धन आज मेरा है तो कल मेरे बेटे का हो जाएगा, लेकिन ज्ञान रूपी धन हमेशा अपने पास रहेगा।

लोगों को सुदामा से जीवन जीने का सिख लेना चाहिए। छल, कपट, घमंड, लोभ ये सब छोड़ के सुदामा के अनुरूप जीवन जीना चाहिए। सुदामा कृष्ण के मित्रता को भी विस्तार से बताते हुए कहा कि ठाकुर जी की कृपा से सुदामा का जीवन धन्य हो गया। हम हमेशा मृत्यु से ही बचने की कोशिश करते रहते हैं। व्यक्ति अपने ही कर्म से मरता है।

किसी को कोई अन्य नहीं मारता। उसी तरह कोई किसी को सुख- दुख नहीं देता। मनुष्य को ब्रह्म हत्या, मद्यपान, चोरी, प|ी से व्यभिचार तथा इन पापियों का साथ से बचना चाहिए।

खबरें और भी हैं...