पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक नतीजों का छत्तीसगढ़ पर कितना असर

कर्नाटक नतीजों का छत्तीसगढ़ पर कितना असर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक के नतीजों को लेकर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा उत्साह से लबरेज है। कांग्रेस को झटका लगा है। वहीं जोगी कांग्रेस इस बात से उत्साहित है कि जनता दल सेकुलर को जिस तरह से कर्नाटक में सफलता मिली है उसी प्रकार यहां जोगी कांग्रेस को फायदा होगा। यानी कर्नाटक के नतीजों से तीन तरह के सुर छत्तीसगढ़ में बन गए हैं। भाजपा ने 65 प्लस सीटें जीतने की रणनीति पहले से तैयार की है लेकिन हाल में उपचुनावों में भाजपा की हार के बाद कांफीडेंस थोड़ा लड़खड़ाया था। लेकिन कर्नाटक चुनाव ने भाजपा खेमे ने माहौल बदल दिया है। कांग्रेस की चुनावी तैयारियों पर नए सिरे से चर्चा करने की बात हो रही है। लिहाजा इस बात के पूरे संकेत हैं कि दिसंबर में होने वाले चुनाव में यहां त्रिकोणीय संघर्ष होगा।

तीनों पार्टी के अलग-अलग तर्क, भाजपा का दावा-भाजपा अब 65 प्लस सीटें छत्तीसगढ़ में जरूर जीतेगी

अब कांग्रेस खोजो यात्रा निकालनी पड़ेगी : रमन

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस की विकास खोजो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब तो यहां कांग्रेस खोजा यात्रा निकालनी पड़ेगी। कर्नाटक के नतीजों के बाद अब यह भी तय हो गया है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा चौथी बार सरकार बनाने जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का दिया टारगेट 65 प्लस हम शत-प्रतिशत पूरा करेंगे। विकास यात्रा मंे मैंने महसूस किया कि लोग जिस तरह समर्थन कर रहे यह सरकार के कामकाज पर मुहर है। शेष|पेज 4



हम सोच भी नहीं सकते कि दंतेवाड़ा में 50 हजार लोग जुटते हैं तो नारायणपुर में 35 हजार लोग पहुंचते हैं। अब तो विकास यात्रा और चार गुना ताकत के साथ आगे बढ़ेगी। अब न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि मध्यप्रदेश और राजस्थान भी फिर से जीतेंगे।

सामूहिक नेतृत्व से लड़ेंगे

जनादेश का सम्मान है। कर्नाटक चुनाव के परिणाम हमारी आशा के अनुरूप नहीं आए हैं। ये नतीजे एंटीइंकम्बैंसी के हैं, जो छत्तीसगढ़ में भी हैं। छत्तीसगढ़ में हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी बहुमत लाने की है। भाजपा की हार की शुरुआत छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान से ही होगी।\\\'\\\' - भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

माेदी मैजिक, राहुल आधारहीन

कर्नाटक में भाजपा बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यह कांग्रेस और राहुल गांधी की बड़ी हार है। राहुल बेअसर नेता हो गए हैं। देश में मोदी मैजिक चल रहा है। कांग्रेसमुक्त भारत साफ दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मुकाबले में ही नहीं है। यहां भाजपा और जनता कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होगा।\\\'\\\' - अजीत जोगी, अध्यक्ष जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़

खबरें और भी हैं...