पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नौकरी देने के बहाने दंतेवाड़ा से बुलाया और कपड़ा कारोबारी ने युवती से किया दुष्कर्म

नौकरी देने के बहाने दंतेवाड़ा से बुलाया और कपड़ा कारोबारी ने युवती से किया दुष्कर्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दंतेवाड़ा की युवती ने रविवार शाम कंट्रोल रूम में फोन करके दुष्कर्म की शिकायत की। युवती का आरोप है कि पंडरी कपड़ा मार्केट के एक कारोबारी ने नौकरी देने का झांसा देकर उसे रायपुर बुलाया। एक फार्म हाउस में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। सोमवार सुबह कारोबारी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।

सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक दंतेवाड़ा में रहने वाली 23 साल की युवती का परिचय फेसबुक में देवेंद्र नगर के कारोबारी पीयूष नामानी से हुआ। दोनों के बीच फोन पर भी बातचीत होने लगी। युवती के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह नौकरी करना चाहती है। उसने कारोबारी से रायपुर में नौकरी ढूंढने के लिए कहा। कारोबारी ने कहा कि उसकी कपड़ा दुकान है। वह उसे नौकरी दे देगा। उसने युवती को रायपुर बुलाया। रविवार सुबह युवती रायपुर पहुंची।

कारोबारी युवती को लेने बस स्टैंड पहुंचा और उसे अम्लेश्वर के फार्म हाउस में ले गया। बताया जा रहा है कि कारोबारी ने वहां पर कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर युवती को दी और फिर दुष्कर्म किया। शाम को जब युवती को होश आया तो देखा कि उसके कपड़े अस्त-व्यस्त है। कारोबारी ने कहा कि वह पांच हजार से ज्यादा वेतन नहीं दे पाएगा। उसने युवती को बस स्टैंड छोड़ दिया। वहीं से युवती ने कंट्रोल रूम में फोन किया। पुलिस के अनुसार कारोबारी की साड़ी दुकान है। उसके दो बच्चे है। वह देवेंद्र नगर में रहता है। उसने अम्लेश्वर में फार्म हाउस बनाया है। पुलिस ने सोमवार को युवती को दंतेवाड़ा भेज दिया।

युवती ने पंडरी बस स्टैंड से कंट्रोल रूम में किया फोन, आरोपी को जेल

पीयूष नामानी

खबरें और भी हैं...