पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने भाजपा ने लिया संकल्प, कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने भाजपा ने लिया संकल्प, कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश में नक्सल समस्या को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर खूब आरोप लगाए। भाजपा ने कहा कि नक्सल समस्या कांग्रेस की देन है। जिससे हमारी सरकारें जूझ रही हैं। बरसों से संघर्ष कर रही हैं। यदि कांग्रेस सरकारों ने शुरूआत में ही नक्सलियों पर नकेल कसी होती और सफाया कर दिया होता तो आज यह हालात नहीं होते। भाजपा ने संकल्प लिया कि नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ बनाकर रहेगी।

भाजपा मुख्यालय ठाकरे परिसर में मोदी सरकार के चार साल पूरे होने को लेकर बैठक बुलाई गई थी। इसमें दंतेवाड़ा में सात जवानों की शहादत का मुद्दा भी आया। प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने पार्टी की रणनीति के अनुरूप कांग्रेस पर हमला करने का अवसर नहीं खोया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से विरासत में मिली इस समस्या के निराकरण के लिए राज्य व केंद्र सरकार काम कर रही है। जल्द ही हम छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त राज्य बनाएंगे। नक्सलियों को फलने-फूलने का मौका कांग्रेस सरकारों ने दिया।

ये होंगे कार्यक्रम प्रभारी : कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक गिरधर गुप्ता व सह संयोजक शंकरलाल अग्रवाल एवं दीपक म्हस्के होंगे। नलिनीश ठोकने को पत्रकार वार्ता की जिम्मेदारी मिली है। मेजर अनिल सिंह, शंभु गुप्ता, चन्द्रकांति वर्मा को स्वच्छता अभियान का जिम्मा मिला है। सुनील सोनी व दीपक पटेल को वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क करना होगा। सच्चिदानंद उपासने व अजय राव को बुद्धिजीवी सम्मेलन कराने होंगे। अनुराग सिंहदेव को मोर्चा बाइक रैली करानी होगी। मोती लाल साहू, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी व किशोर महानंद को समरसता संपर्क अभियान का जिम्मा मिला है।



निरंजन सिन्हा व किरण देव को बूथ संपर्क, सुभाऊ कश्यप व सरला कोसरिया को लाभार्थी सम्मेलन एवं नवीन मार्कण्डेय व शंकर अग्रवाल को ग्राम सभा कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया है।

ये होंगे कार्यक्रम : 27 मई को हर जिले में पत्रकार वार्ता 28 मई को स्वच्छता अभियान 29 व 30 मई को वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क 31 मई व 1 जून को बुद्धिजीवी सम्मेलन 3 जून को बाइक रैली 5 व 6 जून को समरसता संपर्क 7 व 8 जून को बूथ संपर्क 9 व 10 जून को योजना से लाभान्वित लोगों का सम्मेलन 11 व 12 जून को ग्राम सभा का आयोजन 24-25 मई को जिला भाजपा की बैठक होगी। 26 को पीएम के भाषण को सुनने की व्यवस्था।

खबरें और भी हैं...