पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दरियाटी। ग्राम पंचायत डूंगरसारण में 2 करोड़ 26 लाख रुपए

दरियाटी। ग्राम पंचायत डूंगरसारण में 2 करोड़ 26 लाख रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दरियाटी। ग्राम पंचायत डूंगरसारण में 2 करोड़ 26 लाख रुपए की राशि से बने सीएचसी अस्पताल भवन का लोकार्पण हुआ।

शुक्रवार को पीएचईडी राज्य मंत्री सुशील कटारा, सीएमएचओ राजेश शर्मा, कुआं मंडल अध्यक्ष बाबूलाल लबाना, चीखली मंडल अध्यक्ष देवीलाल शिशोट द्वारा किया गया। डूंगरसारण के ग्रामीणों ने सीएचसी में डॉक्टर्स के रिक्त पदों को भरने, गर्भवती महिलाओं के लिए एंबुलेंस 104 की सुविधा, सीएचसी में मरीजों के लिए पंखे व कूलर लगाने तथा पेयजल के लिए आरओ वाटर मशीन लगाने की मांग की। मंत्री कटारा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। मंत्री कटारा ने सीएमएचओ से कल से ही सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के लिए 104 वाहन सुविधा शुरू कराने के निर्देश दिए। दिव्यांग जयंती पुत्र कालू रोत को ट्राईसाइकिल सौंपी। सरपंच कमलादेवी रोत, उपसरपंच गणपतलाल रोत, पूर्व सरपंच भगवतीलाल रोत, बीडीओ महेश अहारी, डूंगर पूर्व सरपंच भूरालाल, पूर्व उपप्रधान मणिलाल अहारी, रमेश रोत, अमृतलाल रोत मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...