- Hindi News
- National
- कंडी जनहित संघर्ष मोर्चे ने विधायक को समस्याएं हल करवाने के लिए सौंपा ज्ञापन
कंडी जनहित संघर्ष मोर्चे ने विधायक को समस्याएं हल करवाने के लिए सौंपा ज्ञापन
भास्कर संवाददाता | कमाही देवी
कंडी इलाके की परेशानियों के हल के लिए गांव चमूही में बैठक की गई। बैठक में इलाके के गणमान्य लोग पहुंचे और सब ने कंडी के विकास के लिए अपने विचार पेश किए। इस अवसर पर कंडी जनहित संघर्ष मोर्चा होशियारपुर की तरफ से दसूहा से विधायक अरुण डोगरा मिक्की को आमंत्रित किया गया और उनको इलाके की समस्याओं संबंधी मांगपत्र सौंपा गया।
कामरेड बलदेव सिंह ने कहा कि कंडी की समूची मांगों के हल के लिए कंडी विकास बोर्ड का गठन किया जाए। उन्होंने विधायक को 12 मांगों का एक पत्र सौंपा, जिसमें सबसे पहले इलाके में चल रहे नाजायज क्रशर और खनन पर सख्ती से कार्रवाई करना, कंडी के गांवों में कृषि को उजड़ने से बचाने के लिए कांटेदार तार और एंगल पर सब्सिडी देने। कंडी के किसानों के सहकारी सभा और दूसरे बैंक कर्जे माफ करने, कंडी के गांवों में जमीन का बंदोबस्त ताकि जमीन के रिकार्ड ठीक हो सके और नई बनी पंचायतों को जमीन के बंदोबस्त से परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। तलवाड़ा में मेडिकल कालेज बनाया जाए और तलवाड़ा से रेलवे लाइन का काम पूरा किया जाए और जिन किसानों की जमीन रेलवे लाइन के अधीन अति है उनको चार गुना मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा दसूहा को जिला बनाए जाने की भी मांग रखी गई, कंडी की पंचायतों को जनसंख्या के हिसाब से विकास कार्यों के लिए ग्रांट जारी की जाए। विधायक डोगरा ने कहा कि कंडी की मांगों को लेकर उनकी मुख्यमंत्री से बात हो गई है। उन्होंने कैप्टन से अलग कंडी विकास बोर्ड के गठन का मामला विधानसभा में भी उठाया है। उन्हें आशा है की उनका प्रयास सफल होगा और इसकी शुरुआत उन्होंने इलाके में 3 करोड़ रुपए के करीब सड़कों के लिए मंजूर करवा कर दी है।
डोगरा ने कहा कि वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने कंडी को कांटेदार तार के लिए 4.50 करोड़ रुपए दिए हैं। इस अवसर पर कैप्टन ओंकार सिंह, मास्टर शाम लाल, रतन चंद, पंडित गोपाल कृष्ण, महिंदर सिंह, सरपंच तुंग धर्म सिंह राणा, सरपंच चमूही सीमा देवी, मास्टर जनक राम, दविंदर भाटिया, तरसेम शर्मा, बंटी पुहारी, दर्शाना देवी आदि हाजिर थे।