73 साल के सोहन ने गोल्ड जीत मान बढ़ाया
दसूहा वासी सोहन लाल राजपूत ने चंडीगढ़ में हुई गेम्ज में गोल्ड मेडल जीत कर दसूहा का नाम रोशन किया है। जिस पर दसूहा में विकास मंच द्वारा भगत सिंह मार्किट में जगमोहन सिंह बब्बू घुम्मन के नेतृत्व में सम्मान किया। इस अवसर पर एथलीट सोहन लाल ने उनका धन्यवाद किया। घुम्मन ने कहा कि 73 वर्ष की आयु में बिल्कुल तंदरुस्त रह कर खेलों के साथ जड़े रहना बहुत बड़ी बात है। इस समय कर्नल कोटू फुल, शाम लाल, गौतम, दिलबाग सिंह, साधू सिंह, दिलबाग सिंह, बलकार सिंह, कुलविंदर सिंह, साबी, अमरप्रीत सिंह खालसा, बिक्रम सिंह, निर्मल सिंह, हरमिंदर मंसह, हरिन्दर सिंह, अजय साही, अमृत, हैप्पी, हरप्रीत, दीप, गुरप्रीत सिंह, दविंदर, साबी, जगीर सिंह उपस्थित थे।
भगत सिंह मार्किट में विकास मंच के बब्बू घुम्मन ने किया सम्मान
सोहन लाल को सम्मानित करते विकास मंच प्रधान व सदस्य।