पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मदर्स डे पर दर्शन अकादमी में करवाईं विभिन्न प्रतियोगिताएं

मदर्स डे पर दर्शन अकादमी में करवाईं विभिन्न प्रतियोगिताएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतिभागी बच्चों को सर्टिफिकेट भेंट करता स्टाफ। -भास्कर

दसूहा | दर्शन अकादमी सीबीएसई सेकेंडरी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे प्रिंसिपल रसिक गुप्ता की अध्यक्षता में मनाया। सुबह की असेंबली में विद्यार्थियों ने मां के प्यार से संबंधित दिवस नाटक खेला और मां के प्रति प्यार की भावना प्रगट करते हुए भाषण मुकाबले में भाग लिया। इस मौके छात्रों में बिना आग का इस्तेमाल किए खाना तैयार करने का मुकाबले भी करवाए। विद्यार्थियों ने खुद कार्ड बना कर अपनी अपनी माताओं को भेंट किए। इसके बाद माताओं के लिए सवाल जवाब मुकाबला करवाया, जिसका नाम तेरे दिल की बात मैं जानू रखा गया, जिसमें बच्चों से माताओं की व माताओं से बच्चों की पसंद व नापसंद के बारे में प्रश्न पूछे गए, जिसमें विजेताओं को सर्टिफिकेट दिए। उपरांत बच्चों ने मां से संबंधित गीत व कविताएं पेश की। इस मौके बलविंदर सिंह, नवीन पूरी, शिवदेव सिंह, हरभजन सिंह, गुरप्रीत सिंह, लखविंदर, कुलदीप, दिव्या, पवित्र कौर, मनदीप कौर, लिली, कुलजीत, मोनिका, शारदा, कनिकशा, निहारिका व तनजीत हाजिर थे।

खबरें और भी हैं...